छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतीक चिन्ह - eChhattisgarh.in | Chhattisgarh History,Tourism, Educations, General Knowledge

Breaking

Tuesday 1 November 2016

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतीक चिन्ह

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतीक चिन्ह


1. छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक मुहर


2. छत्तीसगढ़ की भाषा :- छत्तीसगढ़ी
छत्तीसगढ़ी, भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बोले जानी वाली आधिकारिक भाषा है | यह मुंडा और द्रविड़ भाषाओं से ली गयी भारी शब्दावली और भाषाई सुविधाओं के साथ एक पूर्वी हिन्दी भाषा है। 

3. छत्तीसगढ़ राज्य पशु :- वन भैंसा (वाइल्ड बफेलो)

एशियाई भैंस की एक प्रजाति जो छत्तीसगढ़ मे पाई जाती है उसे वन भैसा नाम से जाना जाता है और यह छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु है।  इस प्राणी को दिया गया वैज्ञानिक नाम बाबुलस अर्नी (Babulas Arnee) है।

4. छत्तीसगढ़ के राज्य पक्षी :- पहाड़ी मैना (हिल मैना)

पहाड़ी मैना को दिया वैज्ञानिक नाम ग्राकुला (Gracula) है।

5. छत्तीसगढ़ राज्य वृक्ष :- साल या सराई

साल या सराय को दिया वैज्ञानिक नाम शोरीया रोबस्टा (Shorea robusta) है। 

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार साल वृक्ष विष्णु को बहुत प्रिय है। बौद्ध धर्म में भी यह पवित्र है क्योंकि रानी माया ने साल वृक्ष के नीचे ही महात्मा बुद्ध को जन्म दिया था। इसकी लकड़ी इमारती कामों में प्रयोग की जाती है। इसकी लकड़ी बहुत ही कठोर, भारी, मजबूत तथा भूरे रंग की होती है। संस्कृत भाषा में इसका कई अन्य नाम जैसे आश्वकरना, चिरपरणा और सरजा  है। 

No comments:

Post a Comment